News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: दलित बस्तियों के सात रिहायशी घर सहित कुल 14 घर पूरी तरह जल कर खाक

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 20, 2024  |  7:30 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: दलित बस्तियों के सात रिहायशी घर सहित कुल 14 घर पूरी तरह जल कर खाक

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खण्ड कप्तानगंज के दर्जनों गांव आग के घेरे में थे। ग्रामीणों की सक्रियता व प्रशासन की मुस्तैदी की देन है कि बहुत अधिक जन धन की हानि नहीं हुई फिर भी ग्राम पंचायत कोटवा के दलित बस्तियों के सात रिहायशी घर सहित कुल 14 घर पूरी तरह जल कर खाक हो गया। जिसमें विरेन्द्र प्रसाद की जलने से दो बकरियों की मौत हो गयी।

प्रशासन की तरफ से हल्का लेखपाल उमेश शाही ने मौके का निरीक्षण भी किया।
शनिवार को विकास खण्ड कप्तानगंज के जमली पेमली सुकरौली जमुनी वरवा भड़सर पटखौली,गजरा इन्दरपुर कोटवा आदि गांव आग के आगोश में रहे चारों तरफ धुआं व आग की लपटे दिख रही थीं जहां ग्रामीण काफी दहशत में थे परन्तु नव युवक व ग्रामीणों की शक्रियता एवं तत्परता की देन है कि बहुत अधिक जन धन की हानि नहीं हुई फिर भी ग्राम सभा कोटवा के दलित बस्ती के दर्जनों घर आग के आगोश में आ ही गये,जिसे विरेन्द्र प्रसाद की दो बकरियों की जलने से मौत हो गई। वहीं कोटवा के सुजीत प्रसाद,राज भगत प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद,महन्थ प्रसाद, सुरेश, श्रीकृष्ण प्रजापति आदि कि मकान सहित आनाज घर में रखा समान खेत में काट कर रखा गेहूं भी जल कर खाक हो गया। जबकि पुलिस प्रशासन व अग्निशमन कर्मचारी भी मुस्तैद रहे। परन्तु एक साथ कई किलोमीटर में आगजानी होने पर कप्तानगंज स्टेशन पर एक अग्निशमन यंत्र होना ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ।

थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने भी उपरोक्त गांवों का जायजा लेते रहे। हल्का लेखपाल उमेश शाही ने ग्राम सभा कोटवा में जाकर निरीक्षण किया तथा पिडितों को ऊंचित क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking