कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर के कनोडिया इण्टर कालेज में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त आठ वर्षीय बालिका विदुषी व संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने किया।
रविवार को कस्बे में स्थित कानोड़िया इंटर कालेज के सभागार में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा द्वारा आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति पुरस्कार व प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित की गई बालिका विदुषी आठ वर्षीय अनुष्का पाठक को सम्मानित किया गया।उक्त बालिका जिले के सौरहा खुर्द निवासी है। तदुपरान्त महा सभा के मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की शुभारंभ भगवान विष्णु के अवतार महर्षि पशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि यह गौरव व सम्मान की बात है कि हमारे समाज की आठ वर्षीय बालिका को धर्म को बढ़ावा देने के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। यह इनके परिवार समाज के संस्कार को प्रदर्शित करता है।
इसी क्रम में महा सभा के जिला महा सचिव गोलू मिश्रा ने आगंतुकों के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव जोड़ने तथा समाज को एक जुट होकर समाजिक कार्य करानी चाहिए। समारोह को महासभा के जिला प्रभारी संतोष पाण्डेय नूतन दुबे विपिन मणि त्रिपाठी राकेश पाण्डेय आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर पिंटू मिश्रा केशव मिश्रा गुड्डू बाबा नितेश पाण्डेय अभिषेक शाही अवधेश तिवारी व्यास पाठक वशिष्ट पाठक प्रमोद पाण्डेय, टिंकू त्रिपाठी,अशोक पाण्डेय कमीक्षा मिश्रा समेत तमाम गण मान्य जन उपस्थित रहे।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…