Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

कप्तानगंज: भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Oct 31, 2023, 7:08 PM IST • अब तक 365 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक सभागार में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिसमें तीन नवंबर को गोरखपुर में होने वाले अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए कुशीनगर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आज से ही सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मन से लग जाय। हर बुथ स्तर तक लोगों से सम्पर्क कर सम्मेलन में जाने के लिए सम्पर्क करें लें।

उसी क्रम रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि गोरखपुर में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को विधानसभा से पहुंचने के लिए अपील की।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान, सतीश चौधरी, उपाध्यक्ष दिवाकर,रामगोपाल गुप्ता, आनन्द मिश्रा,विनोद रविन्द्र कुमार, गुंजन मिश्रा, दिनेश मल्ल,रामधनी चौरसिया,अनुप श्रीवास्तव,अदालत प्रसाद,राधेश्याम पासवान, विजय कन्नौजिया जितेन्द्र सिंह,जोखू शर्मा, अंकीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi