News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: कल आयोजित होगा भाजपा द्वारा दो विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

Farendra Pandey

Reported By:

May 16, 2024  |  6:53 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: कल आयोजित होगा भाजपा द्वारा दो विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

कप्तानगंज/कुशीनगर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार दिनांक 17 मई को कुशीनगर लोकसभा के दो विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें पार्टी वरिष्ठ नेता बूथ अध्यक्षों को बूथ विजय का मंत्र देंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दिया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रामकोला विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शकुंतला मैरेज हॉल कप्तानगंज में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित किया जाएगा जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह सम्बोधित करेंगे तथा शाही मैरेज हॉल खड्डा में अपराह्न 03 बजे खड्डा विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय बूथ अध्यक्षों को बूथ विजय का पाठ पढ़ाएंगे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking