News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: संदिग्ध परिस्थित में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 21, 2024  |  5:55 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: संदिग्ध परिस्थित में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम सभा सिसवा शुक्ल के धौरा के समीप बड़ी नहर के किनारे संदिग्ध परिस्थित में युवक का शव मिला,शव का शिनाख्त ग्राम सभा जमुनी वरवा के आलोक सिंह पुत्र कृष्ण मोहन सिंह के रुप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत जमुनी वरवा बड़ा टोला निवासी आलोक सिंह पुत्र कृष्ण मोहन सिंह उम्र 31 बर्ष विदेश से कमाकर कुछ माह पहले घर आये थे, परिवार में पत्नी अर्चना सिंह,पुत्री शैल कुमारी 10 बर्ष, व पुत्र गगन 6 बर्ष गांव पर रहते थे आलोक सिंह शनिवार की शाम लगभग 7 बजे घर से कहीं निकले और सुबह तक नहीं लौटे जिस पर परिजनों को काफी चिंता हुई तथा खोज बीन शुरू किए, रविवार को सुबह गांव से कुछ दूरी पर धौरा खास ड्रेन के पास बड़ी नहर के किनारे उनके शव होने की सुचना मिली तथा ग्रामीणों की सूचना पर कप्तानगंज थानाध्यक्ष मय फोर्स व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे,तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking