News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: 85 वर्ष की उम्र में लोकतंत्र सेनानी ने ली अंतिम सांस

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 6, 2023  |  7:31 PM

88 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: 85 वर्ष की उम्र में लोकतंत्र सेनानी ने ली अंतिम सांस WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं.9 उत्तर टोला निवासी गौतम दुबे लोकतंत्र सेनानी बीती रात1.30 बजे 85 बर्ष ने अंतिम सांस ले ली। इन्होंने इमरजेंसी के दौरान गौतम दुबे 1975 में जेल गए थे। राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मुखाग्नि उनके बड़े बेटे वेंकटेश्वर दुबे ने छोटी गंडक नदी पर दी।स्वर्गीय दुबे अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इनके निधन पर इनकी पत्नी फूल सुभाष दुबे का रो-रो कर बुरा हाल था बेटी किरण व कुसुम बेहोश हो जा रही थी।

दूसरे नंबर के बेटे ज्ञानेश्वर दुबे व तीसरे नंबर राजेश्वर दुबे रो-रोकर अचेत हो जा रहे थे।
कप्तानगंज स्थित वार्ड नंबर 9 निवासी 85 वर्षीय गौतम दुबे लोकतंत्र सेनानी का बीती रात 1.30 बजे स्वर्गवास हो गया जो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। लोकतंत्र सेनानी की निधन की सूचना पर सुबह एसडीएम व्यास नारायण उमराव क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ पूर्व विधायक शंभू चौधरी नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान पंडित आरके मिश्रा, हरेराम गुप्ता पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर दो सब इंस्पेक्टर, छह कांस्टेबल के साथ शोक शस्त्र सलामी दी और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी आनन्द मिश्रा, गोलू मिश्रा लेखपाल मारकण्डेय गुप्ता सभासद आनन्द रौनिहार,भोला साहनी, मोहम्मद आरिफ, इन्द्रजीत गुप्ता,
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking