News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: कटे बंधे का स्थलीय सत्यापन करने डीएम स्वयं उतरे 3 से 4 फीट गहरे पानी में

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 5, 2024  |  5:29 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: कटे बंधे का स्थलीय सत्यापन करने डीएम स्वयं उतरे 3 से 4 फीट गहरे पानी में
  • दूरभाष पर शिकायतकर्ता की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान, 1 कि.मी. पैदल पानी में चलकर कटे नाले के बंधे को ठीक कराने के दिए निर्देश

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खण्ड कप्तानगंज अन्तर्गत ग्राम सभा भड़सर नरायन शुभम कुमार उपाध्याय द्वारा 8.30 बजे जरिए दूरभाष पर जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा को यह अवगत कराया गया की ग्राम सभा भड़सर खास के पास स्थित मौन नाला का बंधा कट गया है, जिससे पूरा गांव और कृषकों के खेत जलमग्न हो गया है। दूरभाष पर मिली सूचना व शिकायतकर्ता की शिकायत का जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके का निरीक्षण करने स्वयं जिलाधिकारी भड़सर खास ग्राम में पहुंचे। वहां पर अधिशासी अभियंता तथा सहायक अभियंता बाढ़खंड एवं सिंचाई खंड कुशीनगर एवं महाराजगंज से यथास्थिति की जानकारी ली, जिस पर उनके द्वारा बताया गया की नहर कटी नहीं है ,अपितु पानी ओवरफ्लो होकर गांव में प्रवेश कर रहा है।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

जिस पर जिलाधिकारी ने लगभग 3 से 4 फीट गहरे पानी में स्वयं उतरकर कर लगभग 01 किलोमीटर पैदल चलते हुए मौन नाला के पास तक स्थलीय निरीक्षण किया। तथा पानी में घुसकर मौन नाला व नहर के कटे हुए बंधे के पास पहुंचे जहां पर पहले से ग्राम वासी नहर के कटे हुए बंधे को बांधने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता के बाढ़ खंड एवं सिंचाई खंड को गलत सूचना देने पर कड़ी फटकार लगाई और उनके द्वारा एक्सिएन एवं सहायक अभियंता के कार्यों पर कड़ी नाराजगी प्रकट की गई। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा पहले से अगर ध्यान दिया गया होता तो पानी इतना नहीं बढ़ता। अविलंब यहां कटे हुए भाग/ बंधे को ठीक कराए एवं जब तक ठीक न हों यही पर रहकर सभी का सहयोग करें जिससे की पूरे ग्राम वासियों को जल्द ही राहत मिल सकें। उनके खेत एवं फसल को नुकसान से बचाया जा सके। पूरी टीम और ग्राम वासियों के सहयोग से कटान के पास बालू और मिट्टी कार्य कराते हुए दुरुस्त कराएं और तत्काल ठीक होने पर मुझे अवगत कराए। तटबंध के निर्माण में बिलकुल भी देरी न करें। अपनी पूरी टीम इसमें लगा दें।मैं पुनः इसकी जांच करूंगा इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश कुमार सिंह , सहायक अभियंता बाढ़ खंड श्री मल्ल महाराजगंज तथा सिंचाई खंड के अधिकारी व ग्राम प्रधान जनार्दन कुमार, श्याम देव राजभर सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking