News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: 12वी में फैजान अली अंसारी ने बनाया उत्तर प्रदेश में पांचवा और कुशीनगर में प्रथम स्थान

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 20, 2024  |  8:15 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: 12वी में फैजान अली अंसारी ने बनाया उत्तर प्रदेश में पांचवा और कुशीनगर में प्रथम स्थान

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर में स्थित जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम बुलंद किया है जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज के इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले फैजान अली अंसारी ने 97% पाकर उत्तर प्रदेश में पांचवा स्थान और कुशीनगर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

12वीं के ही विद्यार्थी आशिक अली ने 95% अंक अर्जित कर कुशीनगर जनपद की मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया है। वही अजय कुमार ने 94% संस्कार कुमार गौड़ ने 94% कार्तिकेय मिश्रा ने 93.6% आकर्षिका सिंह ने 92.8% अंजलि ने 90.6% और आलोक कुमार निषाद ने 90% प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।

हाई स्कूल वर्ग में शिवानी सिंह ने 93.16% मनीष सिंह ने 92.16% दीपक साहनी ने 91.83% धनंजय गुप्ता ने 19.66% धीरज ने 90% प्राप्त कर अपने परिश्रम और लगन का परिचय दिया है। बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम विद्यालय के शिक्षकों के परिश्रम के साथ-साथ बच्चों के लगन को समर्पित किया जा सकता है निश्चित रूप से यूपी बोर्ड में सफलता का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन बच्चों के भविष्य को सुनहरी दिशा में ले जाने वाला होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड़ ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों के साथ-साथ उप प्रधानाचार्य विशंभर प्रसाद डॉक्टर चंदन कुमार गौड़ रणजीत सिंह सगीर अहमद मुकेश कुमार सायम आज़मी केदारनाथ शर्मा अखिलेश सिंह परदेसी प्रजापति महताब आलम वीरेंद्र पटेल जितेंद्र सिंह रितेश शर्मा बिंदेश्वरी मल्ल विनोद कुमार यादव रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking