कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादियों ने बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकालकर विरोध जताया,तथा बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग जताई। रामकोला के पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता साइकिल यात्रा में शामिल हुए। साइकिल यात्रा रामकोला विधानसभा 335 के बसाहिया उर्फ कप्तानगंज बौलिया पचार पिपरा माफी सोहनी होते हुए नगर पंचायत कप्तानगंज के सुभाष चौक पर पहुंची। साईकिल यात्रा में शामिल सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर पूर्णमासी देहाती ने कहा देश में खाद्य पदार्थों ,जीवन रक्षक दवाइयों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कोरोना काल में ऑक्सीजन के अभाव में बहुतो न जिंदगियां गंवाई हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। उत्तर प्रदेश में लूट हत्या चोरी डकैती आम बात हो गई है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसान की आय दोगुनी करने का खोखला दावा करने वाली भाजपा सरकार के समय में किसानों को खाद नहीं मिल रहा है।किसान बिल वापस लेने की मांग कर रहे किसानों को लाठियां खानी पड़ रही है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही लाखों नौजवान पढ़ लिख कर नौकरी के लिए दर दर की ठोकरे खाने के बाद बेरोजगार है। इस दौरान सपा संत प्रसाद सुग्रीव विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम यादव पूर्व प्रधान शैलेन्द्र सिंह विजय यादव बाबूलाल डा, केके यादव संतोष कुशवाहा इमदाद हुसैन महेश भारती काशी नरेश सिंह आदि कार्यकर्ता साकिल यात्रा में शामिल रहे हैं।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…