कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत के सफाई कर्मचारीयों का वेतन भुगतान को लेकर हडताल जारी है। गुरुवार से सफाई कर्मचारी नगर में काम काज ठप कर हड़ताल पर चले गए हैं जिससे नगर में सफाई ब्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।
सफाई कर्मचारियों की मांग है कि माह जून का वेतन हम लोगों का अब तक नहीं मिला है नगर में सफाई काम करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है सरकारी गाड़ी खराब पड़ी है झाड़ू वर्दी नहीं मिला है जिससे सफाई काम करना असंभव है अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी से लेकर नगर पंचायत तक आंदोलन किया जा रहा है मगर हम लोगों की मांगें नहीं पूरी हो रही हैं। जब तक हम लोगों की मांगें नहीं पूरी होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार,सत्यपाल, सोनू,लीलावती,मंजू,मंगरु,हसनैनप्रभु,लल्लन ,नत्थू ,चंद्रभान ,गुड्डू,जोखन,सुरेंद्र,गिरजेश, संदीप, विजय,भभूति आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…