News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बिजली पोल के गाइड़ तार से पानी में करंट उतरने से भैंस की झुलसकर मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 16, 2021  |  6:33 PM

1,080 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बिजली पोल के गाइड़ तार से पानी में करंट उतरने से भैंस की झुलसकर मौत WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। विद्युत प्रवाहित पोल से करंट उतरने के कारण एक भैंस की झुलसकर मौत हो गई। पशुपालन ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। पशुपालन विभाग पीएम की कार्रवाई में जुटा है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां अस्पताल के पास बिजली का पोल लगा हुआ है। पोल से निकले तार में करंट प्रवाहित होने के कारण विद्यालय परिसर व आस- पास लगे बरसात के पानी में भी करंट उतर आया था। शाहपुर नौका टोला निवासी महेश की भैंस ज्यों ही पानी में उतरी, करंट की चपेट में आकर तत्काल झुलसकर मर गई। एक सियार भी पानी में उतरे करेंट की चपेट में आ गया। संयोग ठीक था कि चरवाहा राजेश पानी में नहीं उतरा, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि केदार यादव ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बन्द कराई। पशुपालक सहित ग्रामीण ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अहेतुक सहायता की मांग की है। पशुपालन विभाग को सूचना देकर पोस्टमार्टम आदि की तैयारी की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking