News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj News/कप्तानगंज: राम जानकी मंदिर पर चाणक्य समाज के कार्यकर्ताओं बैठक सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 27, 2021  |  10:17 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: राम जानकी मंदिर पर चाणक्य समाज के कार्यकर्ताओं बैठक सम्पन्न

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बे के छोटी गंडक नदी स्थित राम जानकी मंदिर पर चाणक्य समाज के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक रविवार की रात्री में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मण समाज पर किए गए अमर्यादित टिप्पणी का विरोध किया।

आज की हॉट खबर- शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली...

बैठक को संबोधित करते हुए राजेश उपाध्याय ने कहा कि जब तक चाणक्य समाज संगठित नहीं होगा तब तक किसी भी हक की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है समाज में हम लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है मगर सरकार द्वारा रोज उपेक्षित हो रहे हैं जिसका जीता जागता प्रमाण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा दिया गया अमर्यादित बयान है। जीतन राम मांझी द्वारा दिया गया अमर्यादित बयान चाणक्य समाज घोर निंदा करता है और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग करता है। अजय मिश्र ने कहा कि चाणक्य समाज ने सदैव समाज को नई दिशा देने का काम किया है लेकिन हम अपने आप को मजबूत नहीं कर पा रहे हैं यह बहुत बड़ी विडंबना है ऐसे में समाज में अपने मुख्य हक को प्राप्त करने के लिए संगठित होना होगा तभी हमारा हक मिलेगा।

इस समाज की मजबूती के लिए सभी को आगे आना होगा और संगठन के माध्यम से नई अलख जगानी होगी। बैठक के अंत में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ विरोध प्रस्ताव पास किया गया। बैठक का संचालन अमित तिवारी अध्यक्षता हरिओम मिश्रा ने किया।

बैठक में मनोज मिश्रा विपिन तिवारी ज्ञानेश्वर दुबे मिथिलेश मिश्रा अविनाश मिश्रा देवेंद्र मिश्रा अभिषेक पांडेय राम सजीवन पांडेय दिलीप पांडेय गोरख दुबे श्री प्रकाश दास दिवाकर पाण्डेय दीनानाथ दुबे राजेश दुबे सुधाकर मिश्रा सतीश पांडे गोपाल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking