Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कप्तानगंज: सिपाही ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर!

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Jan 14, 2022, 5:11 PM IST • अब तक 3.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज थाने के पी आर बी बाइक दस्ते में तैनात मऊ जिले का रहने वाला सिपाही राजेश चौहान ने बीती रात बीती रात मालगाड़ी से कटकर जान दे दी, घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाने की पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात सिपाही राजेश चौहान (35) डियूटी पर अपने सहयोगी होमगार्ड राघवेंद्र तिवारी के साथ कप्तानगंज थानाक्षेत्र के इंद्रपुर से करीब एक बजे इवेंट देख थाने पर लौट रहे थे कप्तानगंज रेलवे यार्ड स्थित समपार संख्या 17A फाटक के पास जब पहुचे तो मालगाड़ी आ रही थी इतने में सिपाही राजेश चौहान बाइक से उतर मालगाड़ी के आगे कूद गया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी । गेटमैन की सूचना रेलवे पुलिस और कप्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुची और क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेजा। बता दे की बाकूची दाढ़ीडीह थाना हलधरपुर जिला मऊ का रहने वाला 35 वर्षीय सिपाही राजेश चौहान बीते सात माह से पी आर बी थाना कप्तानगंज में कार्यरत था।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। कप्तानगंज थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से सिपाही राजेश की मौत हुई हैं । उनके घर वालो को सूचित कर दिया गया हैं। मौत के कारणों का पता परिजनों के आने पर ही चलेगा।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi