News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी अन्तिम दौर में।

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 11, 2021  |  8:56 PM

752 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी अन्तिम दौर में।

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर में मुख्यमंत्री मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है।डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के दौरान कार्य में लगे कार्मिकों को कम से कम समय में पूर्ण करने को निर्देशित किये l तथा भाजपा पार्टी व उससे संबंधित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री मंत्री के कार्यक्रम को लेकर ब्लाक सभागार में घन्टों तक बैठक चली।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

ज्ञात हो कि नगर के वार्ड नं.7 कांशीराम नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 12 सितंबर को लगभग 1बजे होगा। जिसको लेकर कार्यक्रम की स्थल की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डीएम एस राज लिंगम व पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल कुशीनगर एस डी एम कोमल यादव बीडीओ विनय कुमार द्विवेद्वी हैल्ली पैड व मंच का निरीक्षण करते हुए सभी संबंधित कर्मी को अंतिम रूप देने हेतु निर्देशित किए।

इसके उपरांत भाजपा व उससे संबंधित संगठन के बरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक ब्लाक सभागार में घंटो तक चली जिसमें कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर चर्चा हुयी।

इस दौरान कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह,भाजपा कुशीनगर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा प्रमुख विशाल सिंह, लल्लन मिश्रा पूर्व विधायक मदन गोविंद राव जय प्रकाश उपाध्याय नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरी जेपी शाही संजय सिंह मुन्ना,ब्रह्म शंकर चौधरी रामगोपाल गुप्ता,आनन्द मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking