Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ
Advertisement

कप्तानगंज: 34 रन से जीत दर्ज कर सलेमपुर बना केपीएल-2023 का विजेता

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Feb 14, 2023, 6:45 PM IST • अब तक 727 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज प्रीमियर लीग 2023 कनोडिया इंटरमीडिएट कॉलेज कप्तानगंज के मैदान में केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के नौंवे दिन मंगलवार को फाइनल मैंच खोटही व सलेमपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया।

जिसमें खोटही के कप्तान अत्रिमुनि ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, बल्लेबाजी करने उतरी सलेमपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनायी। 174 रन का पीछा करने उतरी खोटही की टीम 12 ओवर में 139 रन ही बना सकी, जिससे 34 रन से सलेमपुर की टीम विजयी रही। सलेमपुर के ऑलराउंडर डब्लू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जिन्होंने 22 गेंद में 66 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया। इस मैंच के मुख्य अतिथि कुशीनगर सासंद विजय कुमार दुबे व क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड रहे। विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी कप देकर सम्मानित किया तथा पुरस्कार वितरण किया इस मौके पर मिडिया को सम्मानित किया गया। मैंच के संरक्षक संजय यादव व आयोजक अंशु गुप्ता ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया‌।

Advertisement

इस मौके पर संतोष जायसवाल,राम गोपाल गुप्ता आनन्द मिश्रा राधे श्याम पासवान,बैजनाथ गुप्ता,ब्रह्म सिंह,डा0 उपेन्द्र सिंह,बैजनाथ कसौधन,शुभम कश्यप,राजगोपाल मिश्रा,राहुल गुप्ता,साजिद अली, महफूज आलम,विशाल रावत पंकज शर्मा,शिवम, गणेश,चंदू,दानिश और सोनू पोलार्ड,अरुण साहनी , छोटू,शौर्य जीत गुप्ता ,विकास आदि मौजूद रहे।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi