News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: विभिन्न कालेज, स्कूल और पार्को में आयोजित हुआ योग शिविर

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 21, 2023  |  7:56 PM

177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: विभिन्न कालेज, स्कूल और पार्को में आयोजित हुआ योग शिविर WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर में जेपी इण्टरमीडिएट कालेज,पी जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्रीराम जानकी जानकी पार्क में योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें जेपी इण्टर कालेज के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड रहे। वहीं श्रीराम जानकी पार्क में चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान,व पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधन एस पी सिंह रहे। इस अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ विद्यालय के छात्र भी सम्मिलित हुए।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा की भारत प्राचीन काल से ही विश्व पटल पर सभ्यता और योग की धरती रही है, वर्तमान में अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले पर पूरा विश्व योग के महत्व को समझ कर आत्मसात कर रहा है। इसी क्रम में जेपी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहा कि योग से व्यक्ति के केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। वहीं पी जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबन्धक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग एक महत्वपूर्ण साधन है।

योग शिविर प्रशिक्षण की प्रशिक्षक हेमलता पाण्डेय रही, तथा इस अवसर पर मुख्य रूप से इन्द्रजीत गुप्ता,विजय खेतान,सोनू खेतान डा.चन्दन कुमार गोंड मणि चंद वर्मा,जयराज सिंह, प्रमोद वर्मा, हेमंत मिश्रा, विश्वंभर प्रसाद,सगीर अहमद, मुकेश कुमार,हरेराम गुप्ता रणजीत सिंह,मुकेश सिंह, गंगासागर अग्रहरि, महताब आलम, गिरिजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ चंदन कुमार गोंड के द्वारा संपन्न हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking