News Addaa WhatsApp Group

कसया: अभिकर्ता दूसरे दिन भी रहे विश्राम दिवस पर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2022  |  6:52 PM

509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अभिकर्ता दूसरे दिन भी रहे विश्राम दिवस पर

कसया/कुशीनगर। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ कसया कुशीनगर द्वारा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 4दिवसीय विश्राम दिवस के दुसरे दिन बुधवार को सुबह 10बजे से सायं 5बजे तक आफिस गेट पर भारी संख्या में अभिकर्ता कुर्सियां लगाकर बैठे रहे इस दौरान किसी भी तरह का नया,पुराना सहित सरेण्डर,पूर्णाविधि भुगतान,लोन सहित अभिकर्ताओं द्वारा कोई भी कार्य नहीं करते हुए पूर्ण विश्राम भारतीय जीवन बीमा निगम आफिस के गेट पर बैठकर किया गया।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इतने पर भी सरकार या भारतीय जीवन बीमा निगम प्रशासन द्वारा हम लोगों की मांगों को नहीं माना गया तो आगे व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा क्योंकि अभिकर्ता और पालिसी धारक भारतीय जीवन बीमा निगम की रिढ की हड्डी होते हैं। महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस हड़ताल से इस शाखा में अटैच 14 प्रिमीयम प्वाइंट से रोजाना करोड़ों रुपए जमा किए जाते हैं तथा आफिस में अभिकर्ताओं द्वारा रोजाना सैकड़ों नये बीमे किए जाते हैं औसतन एक बीमे का प्रीमियम 10हजार माना जाय तो करोड़ों का नुक़सान हो रहा है इसलिए अगर अभिकर्ताओं की बातों को सरकार द्वारा नहीं सुना गया तो हम लोग तो भुखे मरेंगे ही जीवन बीमा भी खुशहाल नहीं रह पाएगी।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक सत्यनारायण तुलस्यान,कमला पाण्डेय, राधेश्याम सिंह, अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महामंत्री दिनेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, मिडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव,कन्हैया मिश्र , रामविलास गुप्ता, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह, वीरेंद्र राय, रिजवान अहमद, गोविंद गुप्ता, रामसागर आर्य, गोविंद यादव, हरिलाल चौरसिया, मुस्तफा, प्रमोद सिंह, तेजप्रताप सिंह,खुर्शेद अंसारी सहित भारी संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking