News Addaa WhatsApp Group

कसया: अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ ने किया दीप वितरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 1, 2021  |  6:30 PM

437 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ ने किया दीप वितरण

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आत्मनिर्भर स्नातक से आत्मनिर्भर भारत तक” के तहत दीपक वितरण अभियान के अंतर्गत जिला कुशीनगर में 20000 से ऊपर मिट्टी के दीपकों को वितरण करने का लक्ष्य है,जिसको जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को 11-11 दीपक देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि स्नातक छात्रों के माध्यम से घर घर मिट्टी के दीपकों को वितरित किया जाएगा। जिसकी शुरुआत बीते कल दिन रविवार को देर शाम कसया स्थित श्रीरामजानकी मठ मंदिर से हुई। क्षेत्रीय मंत्री आशुतोष मिश्र ने बताया कि निकट भविष्य में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के बैनर के तले एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्नातकों की भीड़ इकट्ठा होगी । कार्यक्रम में स्नातकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के विषय में चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर पुजारी देवनारायण शरण दास,डॉ हरिओम मिश्र,इन्द्र मिश्र,अनिल यादव,विजय शर्मा,राहुल यादव,गोविंद,सिद्धार्थ यादव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking