कसया/कुशीनगर। बौद्ध भिक्षुओं ने वर्षावास के समापन अवसर पर तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर धम्म वंदना के साथ पूजन किया और विश्व शांति की कामना की।
असाढ़ पूर्णिमा से शुरू हुए वर्षावास के तीन माह पूरे होने पर बौद्ध भिक्षुओं ने मुख्य महापरिनिर्वाण मन्दिर में तथागत बुद्ध की विशेष पूजा की और चीवर चढ़ाया, धम्म पाठ किया और बुद्ध के करुणा, शील, त्याग के सिद्धांतों के अनुसरण का संकल्प लिया। इसी क्रम में रॉयल थाई मोनेस्ट्री के तत्वाधन में वाट थाई मन्दिर में भन्ते सों क्रांन के निर्देशन में बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध की धम्म वंदना के साथ विशेष पूजन अर्चन किया। वर्षावास का बौद्ध धर्म में बहुत बड़ा महत्च है। श्रमण संस्कृति का पालन करते हुए बुद्ध ने चौबीस वर्षावास जंगलों में व्यतीत किया था। उपासक आशीष बरुआ, अशोक कुमार बरुआ, मीना बरुआ सहित आदि ने भिक्षुओं को पिंड पात्र, फल, खाद्य आदि दान किया। थाई मॉनेस्ट्री में छः सौ महिला, पुरुषों और बच्चों को भोजन दान दिया गया।
इस अवसर पर भन्ते नरोंग, भन्ते अशोक, भँते पी नंदिका, भन्ते एक, भन्ते सुता,भन्ते दाम, भन्ते दनपति, भन्ते सिलवासा, भन्ते मायी बीक के अलावे अम्बिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौतम शर्मा, सूरज यादव, विवेक कुमार, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…