कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंध्या में विद्युत तार की चपेट में आकर मृत पिता-पुत्र के परिजनों से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग के मण्डल प्रभारी नंदलाल चौहान व जिलाउपाध्यक्ष व प्रभारी वाजिद अली मिले व पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
बता दें कि दो दिन पूर्व ग्राम निवासी राम अयोध्या सिंह बिजली तार की चपेट में आ गए थे। जिससे विद्युत प्रवाहित हो रही थी। बचाने आये उनके पुत्र अक्षय कुमार सिंह भी चपेट में आ गए थे और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा,मास्टर मैनुद्दीन अंसारी, बनारसी सिंह आदि मौजूद रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…