News Addaa WhatsApp Group

कसया: एबीपीएसएस की बैठक में जिला सम्मेलन कराने पर चर्चा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2022  |  7:58 PM

316 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: एबीपीएसएस की बैठक में जिला सम्मेलन कराने पर चर्चा
  • पत्रकार समाज का आईना होता है: अजय प्रताप नारायण सिंह
  • अपने हक व सम्मान की लड़ाई खुद लड़नी होगी : विनय उपाध्याय

साखोपार/कसया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की एक बैठक संगठन के कैम्प कार्यालय साखोपार में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती,पत्रकार उत्पीड़न, सदस्यता अभियान व जिला सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सांगठनिक मजबूती पर चर्चा करते हुए

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

कहा कि संगठन का लक्ष्य प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के हक में सुरक्षा कानून देश व प्रदेश में लागू हो। इसके लिए संगठन व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है।आज के बदलते परिवेश में कलमकारों को निशाना बनाया जा रहा है और पत्रकार समाज का आईना होता है। पत्रकार उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि अपने हक व सम्मान की लड़ाई खुद लड़नी होगी और एकजूट होना होगा, मजबूत होना होगा।

मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर अजय कुमार मिश्रा ने संगठन की मजबूती पर चर्चाकरते हुए कहा कि पत्रकार अपने अधिकार के लिए आगे आएं। क्षेत्रीय महासचिव विजय राव, मण्डल महासचिव असफाक अंसारी ने जिला संगठन मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव, मो. असलम ने जिला सम्मेलन को लेकर चर्चा किया। सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति बनाई गई। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह को मण्डल सचिव, जिला संगठन मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव को सदस्यता अभियान प्रभारी, ज्ञानचंद गोंड़ को जिलाउपाध्यक्ष, आफताब आलम को जिला सचिव, अब्दुल मजीद को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। अध्यक्षता हृदया नन्द शर्मा और संचालन जिला महामंत्री विनोद तिवारी ने किया। इस दौरान जिला सचिव ज्ञानचंद गोंड़,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, आफताब आलम, अब्दुल मजीद, विश्वजीत नाथ, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष यादव, श्याम बदन, आलोक शर्मा सहित पत्रकार मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking