कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । कसया तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भारत रत्न से सम्मानित देश के प्रथम उपराष्ट्रपति,द्वितीय राष्ट्रपति व शिक्षा विद डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती पर मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिद्दत से याद किया गया। शिक्षकों ने बच्चों से उनके जीवन यात्रा के विषय में जानकारी साझा की। स्कूली बच्चों ने भी केक काटकर कलम आदि उपहार भेंट कर अपने गुरुजनों को याद कियाऔर सम्मान दिया l शिक्षक दिवस मनाने के क्रम मे बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, निरंकारी इंटर कॉलेज कसया मे प्रधानाचार्य एके चौरसिया, मनोज चौरसिया, शान्ति सदभावना मंच उ. प्र. जोनल ट्रेनर मो. असलम, अभिषेक गुप्ता आदि ने,महात्मा गांधी इंटर कालेज सखवनिया प्रधानाचार्य चन्द्रभूषण सिंह दिवाकर राव ने ड्रा रधाकृष्ण चित्र पर पुष्पाचर्न कर उन्हें याद तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला।फाजिलनगर ब्लाक के जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक़ विद्यालय रुदवालिया में प्रधानाध्यापक सफाउद्दीन अंसारी, सुनील त्रिपाठी ने डा राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें याद किया। उनके जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सुनील त्रिपाठी ने कहा कि एक शिक्षक देश व समाज के लिए कई कालखण्ड की परिभाषा तय करते हैं।राधाकृष्णन इसी के अप्रतिम उदाहरण थे। यहां बच्चों ने कलम देकर अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कालेज छहूँ में आयोजित कार्यक्रम में धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु से बड़ा व्यक्तित्व बनने वाले शिष्य स्वयं एक गुरु लिए गुरुदक्षिणा हैं। शिष्य की सफलता गुरु के लिए सर्वश्रेष्ठ उपहार है। इसी प्रकार नवनिकेतन ज्ञान स्थली तुर्कपट्टी, राधे कृष्ण पब्लिक स्कूल तुर्कपट्टी, सावित्री देवी पब्लिक स्कूल गुरवालिया, ओंकार हरिजन विद्यालय डिग्री, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुअवा कारखाना, प्राथमिक विद्यालय लवकुश,पुरन्दरपुर,पोखरा टोला,गौराखोर आदि विद्यालयों में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस दौरान संदीप सिंह,सन्तोष प्रसाद,मंजूर आलम,गुलाब यादव,आरती दुबे,कुसुम द्विवेदी, आनन्द तिवारी,आदि शिक्षक मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…