News Addaa WhatsApp Group

कसया: मिठाई के दुकानों की खाद्य सुरक्षा अधकारी ने की जांच; खराब मिली मिठाइयों को कराया नष्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2022  |  4:35 PM

532 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: मिठाई के दुकानों की खाद्य सुरक्षा अधकारी ने की जांच; खराब मिली मिठाइयों को कराया नष्ट

हेतिमपुर/कसया। लोगो के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कसया नगर व पकवा इनार में दुकानों की जांच की गयी और उनके नमूने लिए गए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

जाँच के दौरान खराब मिठाइयों को नष्ट कराया गया । सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधकारी सतीश कुमार ने शहीद चौक स्थित मनीष स्वीट्स हाउस की जांच में बूंदी लड्डू का नमूना लिया, जिसमे 15 किलो लड्डू की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नष्ट कराया । इसी क्रम में कसया -देवरिया मार्ग पर जय कुमार पुत्र त्रिवेणी की की दुकान की जांच में 7 किलो गुलाब जामुन व 5 किलो लड्डू खराब प्रतीत होने पर नष्ट कराया। गोला बाजार पर नरेश पुत्र शिवनाथ की दुकान की जांच में सफाई रखने की हिदायत दी गयी।

इसी क्रम में पकवा इनार में दीपक प्रजापति पुत्र राम नरेश प्रजापति की दुकान में बादाम का नमूना लिया गया। जाँच के दौरान खाद्य विभाग ने मिलावट खोरो को चेतावनी दिया कि अगर खाद्य सामग्रीयो में अशुद्धता या मिलावट पायी गयी तो सख्त कार्यवाही किया जायेगा l

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking