News Addaa WhatsApp Group

कसया: दीपदान कर कारगिल शहीदों को दी गयी भाव भीनी श्रद्धांजलि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2022  |  7:52 PM

434 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: दीपदान कर कारगिल शहीदों को दी गयी भाव भीनी श्रद्धांजलि

कसया/कुशीनगर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विगत वर्षों की भांति नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार की शाम को शहीद स्मारक पार्क, कसया में कारगिल शहीदों की स्मृति में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अमर शहीदों को दो मिनट की भाव भीनी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समारोप हुआ। इस दौरान कारगिल शहीद अमर रहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे भी लगे। शहीद स्मारक पार्क के अतिरिक्त नगर स्थित गाँधी जी, अमिय त्रिपाठी जी, चंद्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा पर भी दीपदान किया गया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

कार्यक्रम वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 नित्यानंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन सत्येंद्र कुमार मिश्र अतिथियों का स्वागत अभिषेक श्रीवास्तव व आभार उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

बारिश से प्रभावित प्रतिकूल मौसम के बावजूद नगर के अधिकांश राष्ट्रप्रेमियों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। इनमें डॉ0 गौरव तिवारी, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, प्रज्ञान, उत्सव, डॉ0 अभय राय, सुरेश गुप्त, नागेंद्र तिवारी, आशुतोष मिश्र, आनंद मालवीय, हरगोविंद राव, कृष्ण चंद्र तिवारी, राजन जायसवाल, अश्वनी शुक्ल, विवेक द्विवेदी, राजन जायसवाल, ममता कश्यप, डॉ अनिल सोनी, अशोक दुबे, ध्रुव कुमार, रमेश जायसवाल, आलोक तिवारी, डॉ0 सौरभ द्विवेदी, राजेश कुमार गुप्त, ऋषिकेश मिश्र, अनिरुद्ध त्रिपाठी, अरुणेश मिश्र एवं संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking