कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे “पौधरोपण संग जन्मोत्सव” अभियान से जुड़कर कसया नगर के होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव (आस्तित्व क्लिनिक) ने जन्मदिन पर शोभाकार पौधों का रोपण किया एवं संरक्षण का संकल्प लिया। डा0 ज्ञान प्रकाश ने कहा कि मानव की बढ़ती भौतिकवादी प्रवृत्ति के कारण आज प्रकृति के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है। पानी हम पहले से ही खरीद रहे थे, अब हवा भी खरीदने लगे हैं और यदि अब भी नही चेते तो प्रकृति के साथ मानव का विनाश होने में देर नही लगेगी।
उन्होंने कहा कि प्रकृति को संरक्षित करने में पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है और पौधरोपण एक सहज कार्य भी है। अतः प्रत्येक व्यक्ति आगे आये और पौधरोपण करते हुए प्रकृति संरक्षण में सहभागी बने।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…