News Addaa WhatsApp Group

कसया: राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का सम्मान समारोह सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2021  |  7:52 PM

407 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का सम्मान समारोह सम्पन्न

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित बिरला मन्दिर परिसर में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ, कुशीनगर द्वारा जनपद स्तरीय अभिकर्ता सम्मान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि, विशिष्ट अतिथि, पदाधिकारियो व अभिकर्ताओं का माल्यार्पण किया गया और अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश में हमारे डाक घर मे करीब 5 लाख काम करने वाले अभिकर्ता बन्धु हैं। हमने सरकार के कोष बढ़ाने का कार्य किया और जब कोष बढ़ गया तो संकट खड़ा हो गया और कमीशन लगातार घटता गया। आप संगठन से जुड़े, संगठित हो व संकट के समाधान के लिए संघर्ष को खड़े रहें। यह संगठित प्रयास से ही होगा। 300 से ऊपर सांसद से अपनी पीड़ा बतायी है। पार्लियामेंट में भी हमारी आवाज उठा है। आह्वान है कि जब भी बुलावा आये आगे आने को तैयार रहे। अभिकर्ता ही हैं संगठन की ताकत। राष्ट्रीय महासचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि सांगठनिक मजबूती जबतक नहीं होगी हमारी बातें कोई नहीं सुनेगा। संगठन के ताकत के बल पर बहुत सी समस्याओं का निजात हो सकता है। बिखरने के बजाय अपनी कमी को दूर कर सबपर भरोसा करके एकता को मजबूत करना होगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्णनंद गुप्ता ने संगठन का लेख जोखा प्रस्तुत किया। वाराणसी जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि अपने हित को लेकर सजग रहें और अपना कार्य स्वयं करें व एकजूटता रखें। बिहार प्रदेश अध्यक्ष ओम नारायण ने कहा कि अपने आस्तित्व को बचाने लिए संघर्ष करना होगा।

जिलाध्यक्ष हरिराम गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जो अधिवक्ता हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। अध्यक्षता जिला संरक्षक प्रेम शंकर सिंह व संचालन अजय कुमार व लल्लन कुमार गोंड़ ने किया । इस अवसर पर अभय दुबे, शिशु रंजन, विनय कुमार दुबे, शिला देवी, मंनोज चौरसिया, रामनाथ श्रीवास्तव, हरिनारायण सिंह, नंदलाल जायसवाल, प्रदेश मंत्री राकेश कुमार पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री नरसिंह पप्पू, घनश्याम पाण्डेय, जिलामहामंत्री राघवेंद्र नाथ पाण्डेय, जिलाकोषाध्यक्ष पवन, सुनयना देवी, संजय मालवीय, मंनोज भारती, वेद प्रकाश जायसवाल आदि सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी व अभिकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking