News Addaa WhatsApp Group

कसया: जन जन के दिलों में बसते थे नेताजी- उग्रसेन यादव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2022  |  7:32 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: जन जन के दिलों में बसते थे नेताजी- उग्रसेन यादव

हेतिमपुर/कसया। कुशीनगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उग्रसेन यादव ने नेताजी के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए कसया में शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेता जी की कमी हमलोगो को हमेशा खलती रहेगी । मैं उसको शब्दों में बयां नहीं कर सकता ।

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

कुशीनगर को उन्होंने जिला बनाया , ढांडा शुगर मिल दिया , कसया को तहसील बनाया , एनएच 28B की स्वीकृति दी कुशीनगर जनपद को बिहार के बगहा से जुड़ने के लिए पुल का निर्माण कराया ऐसे कई ऐतिहासिक काम कुशीनगर के साथ साथ प्रदेश व देश में करने का कार्य किया । रक्षा मंत्री रहते हुए उन्हें देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाने का जो नियम बनाया निश्चित रूप से वह सेना के जवानों को सम्मान देने का काम किया । उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेता जी के चाहने वालों को धैर्य बनाए रखने के लिए कहा उन्होंने कहा कि नेताजी के विचार हम लोगों के बीच हमेशा जिंदा रहेंगे ।

शोक सभा में उपस्थित लोगो में वशीउल्लाह अंसारी पूर्व सभासद, प्रसून जायसवाल, राजेश पांडेय, पप्पू अंसारी, अरविंद जायसवाल, सौरभ अली आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking