News Addaa WhatsApp Group

कसया: दलित बस्ती में अज्ञात बीमारी से हुई 65 बकरियों की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 30, 2021  |  5:37 PM

768 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: दलित बस्ती में अज्ञात बीमारी से हुई 65 बकरियों की मौत
  • इस सम्बन्ध मे पशु चिकित्सालय फाजिलनगर अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार सिंह ने कहा मामला संज्ञान में नहीं था,सभी बकरियों को टिका लगवाया जाएगा l

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत फाजिलनगर विकास खण्ड के ग्राम सभा विशुनपुरा गांव के दलित बस्ती में अज्ञात बीमारी के चलते दो सप्ताह में लाखों रुपये मूल्य 65 बकरियों की मौत हो गयी है। ग्राम प्रधान राजमती देवी ने गांव में प्रशासन से पशुपालन विभाग की टीम भेजने की मांग की।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

ग्राम प्रधान श्रीमती देवी ने कहा कि गांव के हरिजन बस्ती में दो सप्ताह से बकरियों में अज्ञात बीमारी फैली हुई ह। जिससे अब तक पशुपालकों की लगभग 60 से 65 बकरियां मर चुकी हैं। जो हैं वह बीमार हैं। ग्रामप्रधान ने पशु विभाग की टीम भेजने की मांग की और कहा कि यदि यही हाल रहा तो हरिजन बस्ती की एक भी बकरी जीवित नही बचेगी। आज शनिवार को बीमारी से दिनेश प्रसाद की बकरी मर गई हैं। प्रभावितों ने आरोप लगाया कि पशुपालन विभाग को सूचित किया गया था लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। फाजिलनगर पशु विभाग के अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। आज ही विभागीय टीम गांव भेजी जाएगी और टिका लगवाया जाएगा। गांव की पुरानी देवी की तीन बकरी, नेशा देवी की 6 रेशमी देवी की 2, रिकेबा की2, शांति की 2, सुरसती की 1, शुभावती की 2, गीता देवी की 3, मीरा देवी की 3, तेतरी देवी की 2 बकरी और तीन बच्चा, फुलपति की 5 बकरी,जीउत की 3, जानकी देवी की 2, समरावती की 5,बिल्लर प्रसाद की 4,मरीचि की 4, कुसुम देवी की 4, बरसाती देवी की 5, ज्योति देवी की 4, बचिया देवी की 3 बकरियां दो हफ्ते से अब तक मर चुकी है। गरीब बकरी पालकों ने सरकार से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking