News Addaa WhatsApp Group

कसया: विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर के जिलाध्यक्ष ने स्कूलों पर पहुंच धरने पर आने का अपील किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2021  |  4:31 PM

485 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर के जिलाध्यक्ष ने स्कूलों पर पहुंच धरने पर आने का अपील किया

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जिला मुख्यालय पर 28अक्टूबर को कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। धरने की सफलता हेतु मंच के सहसंयोजक एवं विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने स्कूलों में पहुंच कर धरने में आने के लिए अपील किया।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

सहसंयोजक राजेश शुक्ल कसया ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय मैनपुर कोट, प्रा0वि0 बेनुआटोला, पटेलनगर नौगावा डुमरी, सुखारी टोला, बाडी टोला सहित दर्जनों विद्यालयों में पहुंच कर मंच द्वारा विभिन्न मांगों संबंधित पोस्टर को चिपकाया एवं शिक्षकों से जनसम्पर्क किया। उन्होंने पुरानी पेंशन के लिए धरने में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को होने वाले धरने में सरकार को चेताने का काम किया जायेगा तथा पूर्व में किये गये वादे को याद दिलाया जायेगा। कहा कि कर्मचारी शिक्षक मंच के बैनर तले एकजुट होकर पुरानी पेंशन के लिए हुंकार भरेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार नहीं चेतती है तो वृहद आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी। जनसम्पर्क के दौरान रणजीत सिंह,संजय यादव,इकबाल हुसेन,अमर प्रकाश पांडेय, हरेंद्र चौरसिया,पीएन राय, नेहा सिंह,अर्चना देवी,अमित पांडेय,संतोष कुमार, वेदप्रकाश शर्मा,दिनेश प्रसाद, शैलेश कुमार आदि शिक्षक शामिल रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking