News Addaa WhatsApp Group

कसया: धनतेरस पर खरीदारों की उमड़ी भारी भीड़

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2021  |  8:43 PM

402 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: धनतेरस पर खरीदारों की उमड़ी भारी भीड़

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कोविड काल के बंधनों से छुटकारा मिलते ही इस वर्ष धनतेरस के अवसर पर जनपद के नगर सहित चौराहों पर बाजार खूब गुलजार रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की लेकिन भीड़ से पूरा शहर हांफता रहा और आवागमन पूरे दिन बाधित रहा।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

मंगलवार को कसया नगर में धनतेरस के शुभ मुहूर्त में वस्त्र, आभूषण, श्रींगार, फल, बर्तन आदि की सजी दुकानों पर भारी भीड़ देखी गयी। मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन बर्तन, आभूषण आदि की खरीदना शुभ माना जाता है। धन की देवी लक्ष्मी, शुभ के देवता गणेश की प्रतिमाओं, मिष्ठान , झालर, कैंडिल की दुकानों पर समान मुंहमांगे दामों पर बिक गया। गोरखपुर रोड पर लगी पटाखों की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ी। आभूषणों की दुकानों पर लक्ष्मी, गणेश के चित्र वाले फोटो के सिक्के और गहनों की खरीद में कुलीन महिलाएं लगी रहीं। मिट्टी के दिये और टेरा कोटा के उत्पाद लोग अपने पैसों के हिसाब से खरीदा। खरीदारों के चलते सड़कों पर छोटे – बड़े वाहनों के चलते आवागमन बाधित रहा।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking