कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर मे आज शनिवार को वर्ष 2021पंचायत चुनाव मे निर्वाचित हुए पिछड़ा वर्ग समाज के जनप्रतिनिधियों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया l
सम्मान समारोह मे पंचायत चुनाव मे निर्वाचित पिछड़ा वर्ग समाज के प्रधान, क्षेत्र पंचायत ,जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया l सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करतें हुए कहा कि पंचायत चुनाव राजनीति का प्रथम सीढ़ी होता है जो आगे संसद तक निर्वाचित हो सकता है l पंचायत चुनाव एक तरह से राजनीति सीखने का कार्य क्षेत्र होता है,जिसमे जनहित के कार्यों को करने का तरीका हासिल होता है l कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष गुप्ता तथा संचालन एडवोकेट शम्भू कुमार कश्यप ने किया l स्वागत समिति के अध्यक्ष द्वारा अम्बेडकर का चित्र भेंट कर किया गयाl कार्यक्रम के आयोजक प्रियेश गोंड ने सम्मान समारोह मे आये सभी जन प्रतिनिधियों व अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया l इस अवसर पर डॉ. पवन खरवार,आभिनाष गोंड, बिट्टू गोंड,सुरेंद्र सिंह,विशाल गोंड, छोटे लाल यादव,अनिल प्रजापति आदि सहित सैकड़ो पिछड़ा वर्ग समाज के लोग व जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे l
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…