News Addaa WhatsApp Group

कसया: स्वच्छकारों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 30, 2021  |  10:41 PM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: स्वच्छकारों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। दीपोत्सव की तरह स्वच्छकारो के जीवन मे भी रोशनी का दीप जलाने का नगरपालिका परिषद कुशीनगर का प्रयास सराहनीय है

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

ऎसा कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छकारों का जीवन उज्जवल बनाना बहुत ही पूण्य का कार्य है l उक्त बाते कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने शनिवार देर शाम को कुशीनगर बुद्धा घाट पर आयोजित सात दिवसीय दीपोत्सव मेला के चौथे दिन दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारम्भ करतें हुए कहीं l श्री विधायक ने आगे कहा कि इस मेले के आयोजन से स्वच्छकारों के जीवन मे रोशनी की एक नई किरण समाहित होंगी और इनका भविष्य प्रकाशमय होगा l इस अवसर पर मेले मे कलाकारों ने साज, बाज के साथ संगीत की सुमधुर लहरियों पर बेजोड़ नृत्य कला का प्रदर्शन किया और झांकिया सजाई। श्री त्रिपाठी ने सराहनीय कार्य करने वाले स्वच्छकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, संजय कुमार भारती, परवेज आलम, श्रवण कुमार, उग्रसेन कुमार , राजेश श्रीवास्तव, समरजीत, आशीष जयसवाल, सभासद केशव सिंह, इस्तियाक अन्सारी, रामाधार, अशोक जयसवाल, विजय सिंह, योगेंद्र पटेल, अमरजीत सिंह, राम आधार यादव, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश जयसवाल , दिवेंदु मणि त्रिपाठी, पवन दूबे, बाबू चकमा, विजय यादव आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking