News Addaa WhatsApp Group

कसया: नव निर्मित हो रहे बस स्टेशन का विधायक ने किया निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2021  |  6:55 PM

963 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नव निर्मित हो रहे बस स्टेशन का विधायक ने किया निरिक्षण
  • निरिक्षण के दौरान कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा यह बस स्टेशन यथा शीघ्र बेहतर व्यवस्था के साथ आम जनता की सेवा मे समर्पित होगा l

कसया/कुशीनगर। बहुप्रतीक्षित कसया बस स्टेशन के निर्मित हो रहे भवन व अन्य निर्माण कार्यों का कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने निरीक्षण किया और कहा कि कार्य प्रगति पर है। यथाशीघ्र बेहतर व्यवस्था के साथ यह बस स्टेशन आम जनता की सेवा में समर्पित होगा।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

विदित हो कि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा कसया बस स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें भवन, खान पान, बुक स्टाल, प्रसाधन, पीवीआर, शापिग कांप्लेक्स, यात्री शेड, पूछताछ आदि की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। वित्तीय सत्र 2018-19 में सरकार ने इसके पुनर्निर्माण के लिए 4 करोड़ 88 लाख का बजट स्वीकृत किया था। गुरुवार को विधायक श्री मणि बस स्टेशन परिसर पहुंचे व निर्मित हो चुके भवन व निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति सम्बंधित फर्म व अधिकारियों से जानी और निर्देश दिया कि निर्माण में तेजी लाएं। सूत्रों के अनुसार इस बस स्टेशन से गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, बिहार व अन्य जिलों के लिए बसें चलती हैं। आने वाले समय मे इसका विस्तार होने से यात्रियों को दूर की यात्रा में सगमता होगी।इस अवसर पर उपस्थित दीप नायक मिश्र, युवा भाजपा नेता दिवेन्दु मणि त्रिपाठी, बाबू चकमा, शिशिर निषाद, मनोज मिश्र, पावन पाण्डेय, हैप्पी मिश्र, अनिल मल्ल आदि मौजुद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking