कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र के शेरपुर बड़हरा गांव में सौभाग्य योजना के तहत लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर दो सप्ताह पूर्व शॉर्ट सर्किट के चलते जल गया। जले हुए ट्रांसफॉर्मर को अब तक नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।
शेरपुर बड़हरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शार्ट सर्किट के चलते दो सप्ताह पूर्व जल गया था। इसके बाद गणेश प्रसाद ने इसकी सूचना टोल फ्री नम्बर और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी थी। बावजूद इसके जला ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली के अभाव में उमस भरी गर्मी में रात अंधेरे में बीत रही है। लोगों के समर्सिबल पंप भी नहीं चल पा रहे हैं। कई-कई बार तो सर्प घरों में घुस जाते है।पेयजल की भारी किल्लत हो रही है, मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में लगे तार भी जर्जर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। इस संबंध में जेई बघौचघाट के जेई हरिनंदन राय ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर सौभाग्य योजना के अंतर्गत लगा है, वारंटी पीरियड में है कम्पनी बदलवाएं। उसके बाद रिपोर्टिंग हमारे ऐसी साहब के पास जाएगा। तब मेरा वर्कशाप इसे बदलवाएगा। विरोध जताने वालो में गणेश प्रसाद, अरुण,मनीष यादव, संजीव कुमार, सुनील कुमार, विनोद प्रसाद, प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…