कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया के रहसू बाजार में स्थित दुकानें न्यायालय के आदेश पर रविवार की दोपहर प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में सील किया गया। तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदार कसया शैलेश सिंह मौके पर पहुचकर ग्राम सभा रहसू जनूबी पट्टी के गाटा संख्या 1871 मि की बंजर भूमि पर बनी 11 दुकानों में से 6 दुकानों को ताला लगाकर सील किया। शेष 5 दुकानो का कब्जा धारियों को दुकान खाली कराने का दो दिन का समय दिया। नायब तहसीलदार शैलेश सिंह ने बताया कि पांच दुकानों में समान रखे गये थे दुकानदारों को 2 दिन का समय दिया गया हैं,अगर दुकानें खाली नही हुई तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इस दौरान कानूनगो नंदलाल पाठक,लेखपाल सन्नी गुप्ता, हेड कांस्टेबल, रवि प्रकाश सिंह, मनोज कुमार यादव,कमलेश सिंह,पूर्व प्रधानप्रतिनिधि अरविंद सिंह,रामअशीष सिंह,वीरेंद्र सिंह,झुनेंद्र सिंह,श्यामसुंदर सिंह,नागेन्द्र राय शम्भू राय मणि राय आदि गांव के लोग उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…