कसया/कुशीनगर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एएसआई कैम्पस में नाग केसर के पौधे का रोपण स्थानीय पुरातत्व सहायक अधिकारी शादाब खान व समाजसेवी टिके राय ने किया।
उक्त नाग केसर का बीज म्यांमार के एक दल ने तीन साल पूर्व श्री राय के बच्चों को दिया था। जिसके ग्रोथ के बाद पर्यावरण दिवस पर लगाया गया। यह शोभकार, छायादार व सुगंधित व औषधीय गुण से भरपूर है। बौद्ध धर्मावलंबियों को विश्वास है कि आने वाले समय मे अगले बुद्ध इस वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति करेंगे। एएसआई अधिकारी श्री खान ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते हुए नाग केसर के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में श्री टिके राय ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही व्यक्ति निरोग रहेगा और विकास करेगा। हम सभी को पौधरोपण के साथ लगाए पौधों का संरक्षण करना होगा। इस दौरान विवेक गौड़, राजेन्द्र शर्मा, टिके राय, भिक्षु प्रवीण मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…