हेतिमपुर/कसया । कसया नगरपंचायत के वार्ड न. 15 वीर सावरकर नगर सबया से गायब हुए 48 वर्षीय पुरुष को पुलिस ने खोज कर परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अविनाश प्रसाद पुत्र स्व लहरी प्रसाद ग्राम सबया निवासी ने बताया की उनके भाई मनोज कुमार जिनका उम्र लगभग 48 वर्ष था अपने घर से दो दिन पूर्व कही गुम हो गए थे । उनकी मानसिक हालत ठीक न होने के वजह से बिना बताए घर से बाहर चले गए थे । परिजनों द्वारा काफी खोज बीन करने के पश्चात भी कोई पता न चल पाने के कारण परिवार ने पुलिस की मदद ली । जिसमे कसया हाईवे चौकी प्रभारी सनी जावला और उनकी टीम ने आज सोमवार को कसया के समीप नरकटिया से उक्त व्यक्ति को खोज निकाला तथा उक्त व्यक्ति को सही सलामत उसके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया । खोजने वाले टीम में हाईवे चौकी इंचार्ज उ.नि. शनि कुमार जावला व का. संजय गुप्ता व का. अनिल मौर्य द्वारा गुमशुदा को उनके भाई के सुपुर्द कर किया गया । परिवार के लोगो द्वारा पुलिस की काफी प्रशंसा किया गया ।
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…