कसया/कुशीनगर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आगामी 10 अक्टूबर को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आधारित इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भारतीय सामुदायिक मनोविज्ञान संगठन के संरक्षक और वरिष्ठ मानसिक स्वास्थ्य मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर एन के सक्सेना होंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रोफेसर सुषमा पांडेय, भूतपूर्व विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय करेंगी। कार्यक्रम को जिला चिकित्सालय कुशीनगर के मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ उज्ज्वल सिंह एवं कुछ अन्य विशेषज्ञ भी संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के मनोविज्ञान विभाग के आचार्य प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल ने बताया कि विभिन्न उपविषयों पर तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य पर विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर और अकादमिक व्यक्तित्व अपने शोधपत्रों को प्रस्तुत करेंगे। डॉ शुक्ल ने बताया कि आज के युग में मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसा क्षेत्र है, जिसके बारे में सर्वाधिक जागरूकता की आवश्यकता होने के बावजूद सबसे कम चर्चा की जाती है। संगोष्ठी समाज में इस जरूरत को भी रेखांकित करेगी और समस्याओं/ आशंकाओं का हल ढूंढ़ने का भी प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम ही निर्धारित किया है -मानसिक स्वास्थ्य और संरक्षा को सभी के द्वारा वैश्विक वरीयता। पिछले वर्ष का मुख्य विषय अगर एक असमान विश्व में मानसिक स्वास्थ्य था, तो इस बार उसे वरीयता प्रदान कराने में सरकारी प्रयासों के साथ साथ शैक्षणिक संस्थानों की भी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उम्मीद की जानी चाहिए कि आगामी संगोष्ठी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के आवश्यक धरातल का निर्माण कर सकेगी
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…