News Addaa WhatsApp Group

कसया: शिक्षक दम्पति ने वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2022  |  9:31 PM

401 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शिक्षक दम्पति ने वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण

कसया/कुशीनगर। पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान से जुड़कर तमकुही राज ब्लॉक के तिरमासाहुन बेलवा निवासी शिक्षक दम्पति डॉ0 बिन्देश्वर मिश्र, प्राचार्य, बाबू बृज विहारी सिंह महाविद्यालय, सहजवलिया, कुशीनगर व श्रीमती प्रतिभा मिश्रा ने 16 वें वैवाहिक वर्षगांठ पर आवासीय परिसर में आम के पौधे का रोपण करते हुये संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण करते हुए शिक्षक दम्पति ने कहा कि प्रकृति का संवर्धन और संरक्षण ईश्वर की सबसे सच्ची आराधना है। एक वृक्ष लगाने से असंख्य जीव जंतुओं के जीवन का उद्धार होता है और उससे जो पुण्य प्राप्त होता है वह अक्षुण्य होता है। इसलिए प्रत्येक मानव को कम से कम अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष एक पौधे का रोपण अवश्य करना चाहिए, जिससे यह प्रकृति खुश रहे और प्रकृति के खुश रहने से हम मानव भी खुश रहें।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

इस अवसर पर दिव्यांश मिश्र, प्रियांश मिश्र, सौम्या मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking