क़सया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 25 गायत्री पुरम (बेलवा दुर्गा राय) में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार मूर्ति स्थापना समारोह का समापन विशाल भंडार के साथ संपन्न हुआ।
प्रवचन कर्ता विभूति द्विवेदी ने श्रद्धालुओ को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि कथा श्रवण व शिव उपासना से व्याधियों से मुक्ति मिलती है और सुख, समृद्धि के साथ पापों का नाश होता है और जीवन – मरण से मुक्ति मिलती है। इसलिए जीव को पूरी आत्मीयता के साथ माया, मोह, लोभ त्याग कर भगवान की भक्ति, भजन के लिए भी समय निकालना चाहिए। जिससे आत्म शुद्धि होती है। बीते 23 जून को कलश यात्रा से शुरू हुए यज्ञ की पूर्णाहुति के समय विद्वान आचार्यों के बैदिक मंत्रोच्चार के बीच दयाशंकर दुबे, कमला पाण्डेय, सभासद अशोक जायसवाल, रंजीत दुबे सहित आदि यजमानों ने हवन में भाग लिया। सैकड़ों भक्तों ने शिव परिवार का दर्शन व पूजन किया और महा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुवार की रात में मिथिला की रामलीला मंडली के कलाकारों ने राम चरित का भव्य मंचन किया।
इस दौरान मृत्युंजय राय, रोहित गुप्ता, मदन दुबे, हिरालाल वर्मा, शालिक गुप्ता, लड्डू वर्मा, अंकित गुप्ता, मोतीचंद गुप्ता, निक्कू राय, कमलेश राय, वीरू सिंह, अंकुर राय, बाबू राम गुप्ता, गोलू दुबे, संपूर्णा गुप्ता, नितेश राय, सुभाष राय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…