News Addaa WhatsApp Group

कसया: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 2, 2022  |  10:15 AM

339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत
  • विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत दस्तक दल को हरी झंडी दिखा रवाना की गयी 
  • अधिक्षिका डॉ. नीलकमल और डॉ.अरुण पाण्डेय ने  हरी झंडी दिखा और फीता काटकर अभियान का शुभारम्भ किया l

कसया/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में स्वास्थ्य केंद्र की अधिक्षिका डॉ.नीलकमल और डॉ. अरुण पाण्डेय द्वारा शुक्रवार को अस्पताल परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत  आशा संगिनी को हरी झंडी दिखा और दस्तक दल का फीता काटकर  किया गया l

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

इस दौरान डॉ. एस. के. सिंह द्वारा आये हुए दस्तक दल एवं आशाओ को दिमागी बुखार के रोक -थाम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जेई के टिके दो वर्ष के बच्चों को अवश्य लगवाएं,घरों के आस -पास साफ -सफाई रखे,पूरी बाह वाली कमीज, पैंट व मोज़े पहने, स्वच्छ पानी पिये,अपने घरों के आस -पास जल जमाव व कूड़ा -कचरा न होने दें तथा कोविड -19 का डोज़ व बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं l कोरोना के बढ़ते क्रम को देखते हुए मास्क का प्रयोग करें और सावधानी बरते l

इस मौके पर डॉ. मधुसूदन शर्मा, डॉ. निधि प्रदा मल्ल,डॉ. हेमंत नायक, डॉ. आशुतोष पाण्डेय,डॉ. जलज गुप्ता,राकेश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय,अनीता यादव,विमलेश दुबे, प्रकाश सहित समस्त आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्री व अस्पताल के नर्स, वार्ड बॉय तथा कर्मचारी मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking