कसया/कुशीनगर । उपजिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद कुशीनगर अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत नगर स्थित दुकानों में छापेमारी कर लगभग 22.50किलो प्लास्टिक व डिस्पोजल बरामद कर जब्त कर लिया गया l दुकानों से बरामद प्लास्टिक जब्त करने के बाद प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने व रखने के लिये दण्ड लगाकर लगभग 70हजार रूपये की जुर्माना धनराशि वसूली गयी l मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता व नगरपालिका कर्मियों ने नगर के दुकानों में छापेमारी किया l
छापेमारी के दौरान पांच दुकानों से लगभग 22.50किलो प्लास्टिक व डिस्पोजल आदि बरामद किया गया l दुकानों से बरामद प्लास्टिक पर वजन के हिसाब से उनपर चार्ज लगाते हुए लगभग 70हजार रूपये की जुर्माना धनराशि वसूली गयी l छापे मारी के दौरान दो दुकानों से सबसे ज्यादा प्लास्टिक बरामद होने पर एक पर 40हजार व दूसरे पर 25 हजार रूपये जुर्मा ने की वसूली की गयी l इस दौरान उपजिलाधिकारी ने दुकानदारों को शख्त हिदायत देते हुए कहा कि इसके बाद अगर किसी दुकान पर प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला तो शख्त कार्यवाही की जाएगी l इस मौके पर पालिका कर्मचारी श्रवण तिवारी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे l
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…