कसया/कुशीनगर। भारतीय जीवन बीमा निगम गोरखपुर मण्डल के शाखा कार्यालय विकास अधिकारी रवि प्रकाश राय ने कहा कि असत्य पर सत्य की , अंधकार पर प्रकाश की अथवा अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व ही विजयादशमी है।
नौ दिन शक्ति की आराधना करने के पश्चात विजयदशमी का पावन पर्व मानव जीवन को यह सीख देता है कि किसी भी कठिन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए धैर्य पूर्वक शक्ति का संचय एवं दृढ़ संकल्प शक्ति के अस्त्रों से ही असत्य रुपी दशानन का प्राणांत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। दशानन हमारे जीवन की अनेकानेक दुष्वृत्तियों एवं दुर्गुणों का ही प्रतीक है। हमारे दुर्गुणों ने ही हमें भक्ति रुपी माँ जानकी से वंचित किया हुआ है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, असत्य, अनाचार रूपी दशानन पर विजय प्राप्त करनी होगी। विजय बल की एवं छल की नहीं अपितु विजय सदैव सत्य की ही होती है।असत्य कितना ही बलशाली क्यों न हो पर सत्य को परास्त करना उसके बस की बात नहीं। शक्ति संचय, सत्यनिष्ठा एवं दृढ़ संकल्प ही जीवन उत्थान एवं लक्ष्य प्राप्ति का मूल है।
इसअवसर पर दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज कार्यालय अधीक्षक राजन सिंह,डी.पी.सिंह, संतोष कश्यप, कृष्ण कुमार सिंह, पिन्टू यादव, राहुल कुमार, बृजेश, अनुपम, दिलीप कुमार सिंह, जानसन , शैलेश , कन्हैया सिंह, संदीप सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहै।
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…