News Addaa WhatsApp Group

कसया: बुद्ध पीजी कॉलेज में 10 अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2022  |  7:45 PM

318 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बुद्ध पीजी कॉलेज में 10 अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर जिला चिकित्सालय में रक्त आपूर्ति की निरंतरता बनी रहे इस हेतु नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा अपनी स्थापना दिवस पर आगामी 10 अक्टूबर 2022 सोमवार को बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र एवं रक्तदान शिविर के संयोजक व महाविद्यालय के शिक्षक डॉ0 निगम मौर्य ने बताया कि ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वैन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर एवं कुशीनगर के रक्त कोष की संयुक्त टीम आगामी 10 अक्टूबर सोमवार को प्रातः 10 बजे महाविद्यालय परिसर में आ जायेगी एवं रक्त दाताओं से रक्त संग्रह करेगी। जो भी रक्तदाता रक्तदान करेंगे उनका एक कार्ड भी बनेगा और इस कार्ड पर वे आवश्यकता पड़ने पर अपने रक्त सम्बन्धियों हेतु आगामी 3 माह के अंदर जिला रक्तकोष कुशीनगर से रक्त पा सकेंगे।

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

डॉ0 हरिओम व डॉ0 निगम ने आम जन से लेकर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों से बढ़ चढ़ कर रक्तदान करने की अपील की और कहा कि रक्तदान की महत्ता से हम सभी अवगत हैं, इसके द्वारा न सिर्फ किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं अपितु शरीर में नवीन रक्त का निर्माण भी होता है और हृदयाघात सहित कई बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। दोनों ने कहा कि इस क्रम में 10 अक्टूबर को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एक अच्छे कार्य के लिए अच्छा अवसर भी है। अतः इस अच्छे अवसर को यादगार बनाएं और बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें एवं अपने मित्रों व शुभचिंतकों से भी कराएं।

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking