News Addaa WhatsApp Group

कसया: शहीदों के त्याग बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिये कार्य करें – डॉ.पी.एन.राय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2021  |  8:00 PM

652 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शहीदों के त्याग बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिये कार्य करें – डॉ.पी.एन.राय
  • शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया l

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अमर शहीद ज्ञानेश्वर सिंह की 15वी पुण्यतिथि के अवसर उनके गांव नदवा विशुनुपर में पोखरे पर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

असम राइफल के जवान ज्ञानेश्वर सिंह 31 अक्टूबर वर्ष 2007 को मणिपुर में उल्फा उग्रवादियों से लड़ते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता डाक्टर पी.एन.राय ने अमर जवान शहीद स्मृति के पास ध्वजारोहण,राष्ट्रगान के साथ दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे भारत माता की वीर सपूत को शत-शत नमन करता हूँ। हम सभी को शहीदों के त्याग बलिदान की प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए कार्य करना चाहिए ।

शहीद सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं, शहीद कभी मरा नही करते लोगो दिलो हमेशा जिंदा रहते,इन्ही जवानों बदौलत भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। सैनिकों के देन से ही हम लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं। विशिष्ट अतिथि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के क्षेत्रीय सहसंयोजक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के लिए अपने प्राण की बलिदान देने वाले भारत माता के वीर सपूत शहीद ज्ञानेश्वर सिंह के बलिदानो को देश कभी भुला नही पायेगा। देश उनका सदा ऋणी हैं।

भाजपा नेता दिग्विजय सिंह,भैरोनाथ सिंह,श्यामसुंदर सिंह, फरहद अली प्रधानप्रतिनिधि विश्वविजय सिंह ने सम्बोधित किया। इस दौरान हनुमान सिंह,शारदा सिंह,गेना सिंह ,राघव सिंह, सत्येंद्र सिंह,जयनाथ सिंह ,संदीप सिंह बघेल,शैलेन्द्र सिंह,शम्भू सिंह,संजीव सिंह नर्वदेश्वर पाण्डेय दीपू गोंड़,आदित्य सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजक शहीद ज्ञानेश्वर सिंह के भाई रामबहादुर सिंह, पुत्र गंगेश सिंह,मंगेश सिंह अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking