News Addaa WhatsApp Group

Kasia News/कसया: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल ने किया जनसभा को सम्बोधित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Feb 24, 2022  |  8:10 PM

645 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल ने किया जनसभा को सम्बोधित

कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार ने यूपी में विकास की रफ्तार को भी दोगुना कर दिया है।प्रदेश की बदली सूरत इसकी गवाह है।प्रदेश में पहली बार विकास योजनाओं की किरण जन-जन तक पहुंच रही है. पिछली सरकार के मुकाबले मोदी सरकार ने यूपी को दोगुनी सहायता राशि दी. जबकि लंबे समय तक केंद्र व प्रदेश की सत्‍ता पर काबिज रही कांग्रेस व सपा और उसके सहयोगी दलों ने यूपी के विकास को हाशिये पर रखा। आंकड़े खुद इसकी तस्‍दीक करते हैं।उक्त बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल ने कही। वे गुरुवार की शाम को कसया के एक मैरेज हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं व ब्यवसाइयों को संवोधित कर रहे थे।कहा कि योगी शासन में 5 साल में हुए बदलाव दिख रहा है। खासकर पूर्वांचल में जो ऐतिहासिक बदलाव हुआ है वह योगी का सपना था।दूसरी तरफ ऐसे लोग है जो चुनाव से पहले विदेश में रहते है बैडमिंटन खेलते है और चुनाव में कूद पड़ते है। ऐसे लोगों से प्रदेश का भला नही ही सकता।

बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी,अमृता भूषण राठौर,राणा रत्नाकर ने भी संवोधित किया, अध्यक्षता उमेश मद्धेशिया व संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने किया। इस दौरान राजेश ओझा,जिला पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,ओमप्रकाश जायसवाल,राकेश जायसवाल,डॉ सीमा गुप्ता, अमिय जायसवाल,कुश मद्धेशिया और अन्य उपास्थित रहे.

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking