News Addaa WhatsApp Group

Kasia News/कसया: भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है- मनोज तिवारी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Feb 26, 2022  |  5:32 PM

658 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है- मनोज तिवारी

कसया/कुशीनगर। दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद लोक गायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश की योगी सरकार अपने किये गये वादे के अनुसार सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ राष्ट्रहित व लोककल्याण का कार्य करके दिखाया है। राम मंदिर का कार्य शुरू हुआ तो काशी विश्वनाथ मंदिर भी सजाया गया वे शनिवार को कुशीनगर विधानसभा के शिवपुर बाजार में भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक के समर्थन में जनसभा को संवोधित कर रहे थे कहा कि हम मंदिर निर्माण की बात करते है तो किसी के पूजास्थल का विरोध नही करते।

प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो काशी विश्वनाथ का अधूरा कार्य पूरा करने के साथ ही मथुरा को सजाने के कार्य पूरा होगा।केन्द्र की मोदी सरकार बेटियों के सम्मान में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान चलाया। गंगा सफाई के लिए नमामि गंगे मंत्रालय बनाया।सीएए कानून बनने से पहले ही विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। हम कानून के तहत पाकिस्तान सहित अन्य देशों से प्रताड़ित होकर आए हिन्दुओ के नागरिकताबके लिए कानून लाये थे।कोरोना संक्रमण के बाद वैक्सीनेशन शुरु हुआ तो विपक्ष ने विरोध शुरू किया था आज वे चोरी छिपे वैक्सीन लगवातें हैं। उन्हीने भीड़ से पुनः योगी सरकार के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि सरकार बनने और पढ़ाई कर बेटियों को स्कूटी दिया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को मुफ्त यात्रा, शिक्षारत युवाओं को स्मार्ट फोन व टेबलेट मिलेगा, गांवो में जिम खुलेगा।

कहा कि विकास के साथ ही योगी का बुलडोजर गुंडों, माफियाओं व लुटेरों पर चलता रहेगा। अवधेश सिंह,राकेश जायसवाल,दिनेश गुप्ता,विजय शुक्ल,नीतीश यादव ने भी संवोधित किया।अध्यक्षता चंद्रमोहन प्रसाद व संचालन संतोष सिंह ने किया।अमरचंद हिंदुस्तानी,राज पाठक,संजीव,कुश मद्धेशिया, सीमा शर्मा,ओमप्रकाश वर्मा,पप्पू पांडेय अमित पांडेय उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking