कुशीनगर। जनपद के थाना कसया पुलिस टीम ने चोरी के आभूषण के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त सूचना के मुताबिक मुकदमा अपराध संख्या390/2025 धारा305,331(4),317(2) भारतीय न्याय सहिंता से संबंधित अभियुक्तों रोशन अली पुत्र रुस्तम निवासी कुरमौटा थाना कसया जनपद कुशीनगर व विशाल राजभर पुत्र राजन राजभर निवासी मल्लूडीह थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के एक लॉकेट पीली धातु,एक मंगलसूत्र मय काली रंग की मोतियों के साथ माला के रूप में,दो कान का कुण्डल पीली धातु,दो जोड़ी चार पायल सफेद धातु,चार बिछिया सफेद धातु व 7,940/- रूपए नगद की बरामदगी की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव,गौरव शुक्ला,विवेक सिंह, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार यादव, कांस्टेबल शैलेष यादव,राहुल पाण्डेय,प्रेमचन्द यादव,अभिषेक राय शामिल रहे।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…