कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान को निरंतर सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से देख रहे पिपरा हुमेल निवासी स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र शुभम पांडेय ने गुरुवार को अपने मित्र विकास के साथ जन्मदिन पर पौधा लगाया। पौधरोपण के बाद शुभम ने कहा कि जिस तरह हम सब केक काटकर जन्मदिन मनाते हैं और उसे फेसबुक पर शेयर करते हैं उसी तरह पौधा लगाकर इसे भी शेयर करने की जरूरत है। इससे और लोगों भी प्रभावित होंगे और पर्यावरण के लिए अच्छा रहेगा।
उन्होंने इस अभियान को चलाने हेतु नयी दिशा को और जन्मदिन पर पौधरोपण की खबर को जन जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया को धन्यवाद दिया।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…