कसया/कुशीनगर। स्थानीय थाना अंतर्गत व नगर के वार्ड संख्या 18 पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी में एक सुने घर को चोरों ने खंगाला और लाखों के नकदी, जेवरात आदि लेकर चलते बने।
मिली जानकारी के अनुसार थानक्षेत्र के ही बरवा बाजार निवासी बांकेलाल यादव पुत्र केदार यादव 18 फरवरी को अपनी सास के ब्रह्मभोज में बरवा बाजार चले गए थे। वापस शनिवार दो बजे सायं पहुंचे तो मेन दरवाजे का ताला व सभी कमरों के दरवाजो के ताले टूटे हुए थे। पुलिस को दिए तहरीर में श्री यादव ने कहा हैं कि अज्ञात चोरों द्वारा सारे पलंग व कमरों के ताले तोड़ दिए गये हैं और गोदरेज की अलमारी तोड़कर उसमें रखे 40 हजार नकद, दो माला कीमत लगभग एक लाख, सात पीस सोने की बाली कीमत लगभग 70 हजार, चांदी की पायल कीमत 10 हजार, चांदी का 15 सिक्का कीमत 15 हजार, प्लेट सेट कीमत 30 हजार, सोने की चार अंगूठी कीमत 60 हजार व कीमती साड़ियां व कपड़े चोरी कर लिए गये हैं । पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर समान बरामदगी की मांग की है।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…